Advertisement

मच्छरदानी और औडोमास हाथों में लेकर किया विरोध प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के तत्वधान में नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की नेतृत्व में जिला अस्पताल उर्सला गेट पर मच्छरदानी और औडोमास हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि डेंगू के कारण उत्तर प्रदेश में बच्चों के बीमार होने के कारण अस्पतालों में जगह नहीं है गरीब परिवार घरों में इलाज कराने के लिए मजबूर है जिसके कारण दिन प्रतिदिन ना जाने कितने बच्चे काल के गाल में समा रहे हैं। जिस घर का चिराग बुझता है उस घर के लोगों के दिल में जो दर्द होता है। वह दर्द सरकार को ना तो कभी दिखाई देगा और ना कभी एहसास होगा। क्योंकि सरकार ने तो राम भरोसे उत्तर प्रदेश की जनता को मरने के लिए छोड़ रखा है। इनको तो सिर्फ अपनी राजनीति की रोटी सेकनी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इनको सत्ता से बाहर करने का रास्ता दिखाएगी और जो इनके उप मुख्यमंत्री 300 सीटों का दावा कर रहे थे सीटों की तो बात छोड़िए। टेंट हाउस से भी इनको 300 सीटें नहीं मिलेंगी। वही नंदलाल जायसवाल में कहा कि नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में सपा आज मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ी है और शहर को एक मजबूत अध्यक्ष मिला है जो सत्ता में बैठी भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया है। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ इमरान अभिषेक गुप्ता मोनू गोपाल अग्रवाल आसिफ कादरी, नंदलाल जायसवाल, राजेंद्र मोबाइल, वरुण मिश्रा आशू खान संजय सिंह मिंटू यादव संजय सिंह पटेल केके मिश्रा जावेद जमील हाजी इखलाख अहमद बब्लू एडवोकेट वरुण मेहता अनवर मंसूरी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh