Advertisement

किसानों के साथ भाजपा सरकार ने किया खेला

कानपुर,सरकार ने किसानों के साथ किया खेला” भाजपा सरकार ने किसान की फसल के खरीदी मूल्य(एमपीएस) बढ़ाए हैं वो छल प्रतीत हो रहा है | समाजवादी युवा सिख मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मानू ने बताया कि गन्ने का मूल्य 285 से 290 = 1.75% वृद्धि गेहूं 1975 से 2015=2% जौ 1600से 163 चना 5100से 5500 ऐसे ही कई फसलों के मूल्य 2% से 8% तक बढ़ाए गए हैं परंतु हकीकत में देखा जाए तो फसल लागत का मूल्य विगत वर्षों में 30 %से 40% तक बढ़ गया है| यूरिया,डीजल व बिजली के दामों में इतनी वृद्धि हुई है किसानों का मुनाफा घटेगा की बढ़ेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बता सकती है| सरकार यह बताए कि उपज का कितने प्रतिशत एमपीएसपर खरीदा जाएगा| विगत 8 माह से तीन कृषि काले कानून के खिलाफ किसान धरने पर बैठे हैं 800 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं किसानों को अनदेखा करते हुए चंद मित्रों के लिए किसानो को आंदोलन पर मजबूर किया जा रहा है हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है | मेरी सभी किसान भाइयों व सिख समाज से अपील है कि 2022 के चुनाव में वोट की चोट देकर किसानों की शहादत का बदला लेना है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh