Advertisement

मंडली अधिवेशन में प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद की मांग की गई

कानपुर नगर ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर मंडल का मंडली अधिवेशन विकास भवन सभागार कानपुर नगर में आयोजित हुआ अधिवेशन का उद्घाटन रामकृष्ण श्रीवास्तव पूर्व प्रधान लिपिक द्वारा किया गया अधिवेशन में आए हुए वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया अधिवेशन की अध्यक्षता शशिकांत श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष एवं हृदय राम यादव प्रांतीय महामंत्री द्वारा की गई इस अधिवेशन में विशेष रूप से जनपद कानपुर नगर हेतु प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद की मांग की गई एवं विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी मांग की गई जनपद अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी ना होंगी तब तक चैन से नहीं बैठा जाएगा एवं कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गौतम द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम सरकार से यह अनुरोध करते हैं कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh