Advertisement

लोक संकल्प पत्र के लिए प्रदेश अध्यक्ष को नगर पदाधिकारियों ने दिए सुझाव

राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद के नेतृत्व में कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लोक संकल्प पत्र की तैयारी की बैठक आयोजित हुई। संकल्प समिति के पदाधिकारी गण एवं आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान युवा नगर अध्यक्ष जकर अली, उपाध्यक्ष शाकिर अली, योगेश कुमार गुप्ता, बसंत सिंह, राकेश तिवारी आदि लोग शामिल हुए और समिति के पदाधिकारियों के समस्त 5 सूत्रीय सुझाव कानपुर नगर व कानपुर देहात के लिए अवगत कराया गया। जिसमें 1. कानपुर चमड़ा उद्योग भाजपा सरकार में बंदी की कगार पर है। उसको दोबारा से सुचारू रूप से चलाने हेतु सुविधा उपलब्ध कराना। 2.कानपुर के बुनकरों की समस्याओं का पुरजोर से निदान करना। 3. बिजली वालों की मनमानी बढ़ोतरी से कानपुर नगर व देहात की जनता को निजात दिलाना शामिल कराया और कई समस्याओं से भी अवगत कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh