Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष का गणपति जी का पट्टा पहनाकर किया सम्मान

अपना दल एस छात्र मंच एवं जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्र अवस्थी के द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष पर महा आरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना दल एस पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरसिया ने श्रद्धा के साथ विघ्नहर्ता का पूजन किया। गणपति जी की पूजा अर्चना के बाद आए हुए भक्तजनों को प्रसाद वितरण करके गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष अपना दल एस युवा मंच अध्यक्ष चौरसिया महासभा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ विजय चौरसिया को कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा गणपति जी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी सुशील अवस्थी एवं वरिष्ठ समाज सेविका विजयलक्ष्मी अवस्थी एवं वरिष्ठ नेता सुनील पाल एवं बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री एवं साथ में युवा समाजसेवी उद्देश बाजपेई मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh