Advertisement

आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण मिशन शक्ति का उद्देश्य

 

डीजी महाविद्यालय प्रागंण में मिशन शक्ति तृतीय चरण के प्रथम सत्र में योग एवं व्यायाम योग प्रशिक्षक डा पूनम द्विवेदी द्वारा हुआ। सत्र में उन्होंने बैठकर ब्रिदिंग एक्सरसाइज डाॅग ब्रिदिंग, टाइगर ब्रिदिंग, शशांक ब्रिदिंग इत्यादि का प्रदर्शन कर छात्राओं को उनके लाभ से अवगत कराया। दूसरे सत्र प्रातः 9बजे से 10 बजे में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिहान विजय कुमार ने बालिकाओं को गुर व तरिके अपने बचाव व रक्षा के बताये। किस प्रकार वे चुन्नी,कांटे,पिन को हथियार बना कर मुश्किल समय में अपनी रक्षा कर सकती हैं। तीसरे सत्र परामर्श में मेंटल हेल्थ के बारे में डा सुषमा शर्मा द्वारा छात्राओं को परामर्श द्वारा अपनी मेंटल हेल्थ को सुधारने के उपाय बताए गए। डा सुनीता आर्या, डाॅ सुमन सिंह, डाॅ स्वाति सक्सेना, डा अर्चना दीक्षित एवं डाॅ शुभ्रा राजपूत का सत्रों को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। 92 छात्राओं ने सहभाग किया। प्राचार्या डाॅ साधना सिंह द्वारा का समापन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh