Advertisement

पोषण एवं जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

मिशन शक्ति के तृतीय चरण महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की इकाई के अंतर्गत प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल एवम मिशन शक्ति तथा एन एस एस प्रभारी चित्रा सिंह तोमर ने पोषण एवं जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा विषय से संबंधित पोस्टर बनाएं। पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण निर्णायक मंडल की सदस्या अलका टंडन विभागाध्यक्ष अंग्रेजी तथा गार्गी यादव विभागाध्यक्ष रसायन विभाग ने किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय की हेल्थ इकाई की प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन करवाया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh