Advertisement

भाजपा योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में फिर से सरकार बनाएगी

डॉ राम आसरे कुशवाहा ने रईस खान पठान को सदस्य के रूप में सेंट्रल वक़्फ़ कौंसिल में 7 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी और उत्तम स्वस्थ्य की कामना की रईस खान पठान एवं डॉ राम आसरे कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके साथ साथ उन्होंने उत्तरप्रदेश में पार्टी को भारी बहुमत दिलवाने में राईस खान पठान के योगदान की अपेक्षा की। राईस खान पठान ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार योगी आदित्य नाथ के अगुवाई में सबका साथ सब का विकास के मंत्र पर काम कर रही है। अतः उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उसमे भाजपा योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में फिर से सरकार बनाएगी। राईस खान पठान को डॉ राम आसरे कुशवाहा ने आगामी चुनावों में प्रचार करने के लिए कानपुर में आमंत्रित भी किया और कहा की श्री पठान सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले पर काम करने वाले जननेता हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh