Advertisement

योगी सरकार समाज को हिंदू मुस्लिम में बांट कर प्रदेश में सत्ता हासिल करना चाहती है: जमालुद्दीन जुनैदी

कानपुर,समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा कानपुर महानगर के पदाधिकारियों सदस्यों विधानसभा अध्यक्ष की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष जनाब जमालुद्दीन जी ने  की, अध्यक्षता  सपा कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महासचिव मोहम्मद मुर्तजा खान ने किया।
बैठक में अल्पसंख्यक सभा ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए नगर उपाध्यक्ष के पद पर जफर इकबाल जाफरी गुरु प्रीत सिंह सैनी नगर सचिव नूर अहमद ट्रेनी वाहिद मोहम्मद इकराम खान मोहम्मद शारिक संगठन मंत्री के पद पर रेहान रैनी को पर मनोनीत किया।बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनेदी ने कहा कि आप सभी लोग आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें प्रदेश  भाजपा की योगी सरकार समाज को हिंदू मुस्लिम में बांटकर प्रदेश की सत्ता हासिल करना चाहती है क्योंकि भाजपा की योगी सरकार चुनाव नजदीक देखते हुए अल्पसंख्यकों के लिए लोक लुभावनी योजनाओं की घोषणा करके जनता को मूर्ख बना रही है तथा समाजवादी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रही है जबकि प्रदेश की योगी सरकार को विकास व समाज से कोई लेना-देना नहीं रह गया है ।
बैठक में नगर महासचिव मोहम्मद मुर्तजा खान उपाध्यक्ष कुलवंत जीत सिंह नूर आलम मलिक खालिद भाई,मो0शुऐब सैयद नजर अली मोहम्मद रियाज शहाबुद्दीन सालिम खान नौशाद अली साजिद सिद्धकी रसीद मास्टर अनिल धीर डॉक्टर कुमुद द्विवेदी सतनाम सिंह मीणा मोहम्मद सलीम खान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh