Advertisement

15 को सपा का विशाल व्यापारी सम्मेलन

कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा के कानपुर मण्डल का विशाल व्यापारी मंडलीय सम्मेलन 15 सितंबर को मर्चेंट चैम्बर हाल में होगा जिसमें कानपुर मण्डल के सभी जिलों कानपुर, कन्नौज,औरैया,इटावा,फरुखाबाद से सैकड़ों की तादाद में व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहेंगे और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग मौजूद रहेंगे।अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल करेंगे।ये जानकारी आज साकेत नगर में व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने दी।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी की सम्मलेन को सफल बनाने के लिए लगातार हर जिलों में जनसंपर्क किया जा रहा है और व्यापारियों में खासा उत्साह है।व्यापारी समाज आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा और व्यापारी आज सपा की सरकार बनवाने का मन बना चुके हैं।सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।साथ ही हर व्यवसाय व ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की समस्याएं भी ली जाएंगी।सम्मेलन में व्यापारी जो मुद्दे देंगे उनको सपा अपने मैनिफेस्टो में स्थान देगी नोटबन्दी,जीएसटी और फिर बिना मदद के लॉक डाउन के बाद परेशान व्यापारी सपा में ही अपना भविष्य देख रहे हैं।आज बैठक का आयोजन कर आपस में कार्य बांट दिये गए ताकि सम्मेलन अनुशासित व सफल हो सके।व्यापार सभा ने ठाना है,सपा सरकार बनाना है के नारे के साथ व्यापारी 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने की हुंकार भरेंगे। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी,प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता,मण्डल प्रभारी रोशन गुप्ता,कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,महासचिव मनोज चौरसिया,अनिल राठौड़,छोटे अली आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh