कानपुर,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा यूथ को नाम बढ़ाने मतदाता बनाने का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अनीस राजा जी के निर्देश पर महाराजपुर विधानसभा के राजीव नगर सहित सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्षों द्वारा कैंप आयोजित हुआ ! जिसमें मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नसीम अहमद का आगमन हुआ उन्होंने कैंप में आए हुए सभी युवाओं को समाजवादी सरकार के कार्यों को बताया और कहा कि आगामी चुनाव में सभी युवा समाजवादी पार्टी को वोट दें इससे प्रदेश में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके और फिर से प्रदेश में खुशहाली आ सके सभी को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके! कैम्प में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष मो इमरान अंसारी ने संबंधित वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया और वार्ड के सभी पदाधिकारियों को हर गली मोहल्लों में भेजा जोकि यूथ को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा यूथ को मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके कैम्प में मुख्य रूप से यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नसीम अहमद, यूथ ब्रिगेड महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष मो इमरान अंसारी, सपा विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल लतीफ मंसूरी, अजमेरी सिद्दीकी, शाहनवाज हुसैन, दानिश मोनू खान, मोहम्मद फहीम, रजत निगम, वैष्णव प्रताप सिंह यादव, सूरज त्रिवेदी, रूद्र त्रिपाठी,रिंकू साहू, अनुराग साहू, सतीश कश्यप सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत वोटर बढ़ाने का कार्यक्रम का कैंप लगाया


















