Advertisement

रोटरी क्लब कानपुर सेन्ट्रल के ततत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह

रोटरी क्लब कानपुर सेन्ट्रल के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह गैंजेस क्लब, कानपुर में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रो० डा० विनय कुमार पाठक वाइस चान्सलर, कानपुर शिक्षकों को ये सम्मान शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य सेवा करने के लिये दिया गया। शिक्षा से ही एक शिक्षित भारत तैयार हो रहा है, बल्कि समाज व देश में आ रहे परिवर्तन में भी सहयोग प्रदान होगा। शिक्षा व शिक्षक का नये बदलाव में विशेष महत्व बढ़ गया है। शिक्षा में हो रहे विकास के माध्यम से ही भारत विश्व गुरु बन सकेगा।

पूर्व रोटरी गवर्नर रो० डा० डी०एन० रायजादे ने कहा साक्षरता मानव की प्रगति का द्वार है और शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से हर पुरुष महिला तथा बच्चे अपनी पूरी क्षमता का अनुभव प्राप्त कर सकते है। रोटरी का लक्ष्य बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता को सहयोग करना, शिक्षा में लैंगिक असमानता को कम करना और व्यस्क साक्षरता में वृद्धि कर समाज की क्षमता को मजबूत बनाना है।
चेयरमैन लिटरेसी रो० डा० उमेश पालीवाल ने बताया कि अगर आप एक छात्रा (महिला) को शिक्षित करते हैं तब पूरा परिवार व समाज शिक्षित हो जाता है। रोटरी इण्डिया लिटरेसी मिशन के माध्यम से रोटरी 2025 तक प्रौढ़ शिक्षा में शत प्रतिशत शिक्षित होने का लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।
इस समारोह में रोटेरियन विनोद धवन (सद्गुरू) भारत बाजपेयी वी०डी० पाण्डेय (कूटा), डा० प्रदीप अवस्थी (साहित्यकार), प्रो० डा० (राज्यपाल से सम्मानित शिक्षिका), डा० विनीता पाण्डेय, डा० अर्चना तिवारी, डा. बी. डी. पाण्डेय (कूटा-अध्यक्ष),डा० अभिलाषा अवस्थी (आई0आई0टी0), श्रीमती धारा त्रिपाठी, श्रीमती सुविया तौफीक अहमद (सेन्ट मैरी), डा० शोभा द्विवेदी (एल०एल०आर० हास्पिटल), डा० शैलेन्द्र अवस्थी, पूजा पुरूवार, डा० रश्मी रायजादे, श्रीमती मधू श्रीवास्तव, रो० नीलम त्रिवेदी (डी०जी० संस्कृत), रो० डा० वी०एन० त्रिपाठी (डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजूकेशन ड्यूटी), डा० पुष्पा त्रिपाठी, रो० डा० शैलेन्द्र सिंह (वनस्पति) विज्ञान), रो० डा० ए०के० पुरूवार (जी०एस०वी०एम०), श्रीमती आभा मिश्रा, श्रीमती अल्का त्रिवेदी आदि को नेशनल बिल्डर अवॉर्ड्स रोटरी लिटरेसी मिशन से अंग वस्त्रम् पहना कर सम्मानित किया गया!!
सभा में अध्यक्ष रो० दीप नारायन जौहरी, सचिव रो० लोकेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने समारोह में विशेष भूमिका अदा की। इस सभा में विशेष रूप से रो० जी०सी० शुक्ला, रो० डा० वी०के० गुप्ता, रो० डा० यू०सी० सिन्हा, रो० डा० किरन सिन्हा, रो० जी०डी० वर्मा, रो० पूनम सोनी, रो0 मनोज त्रिपाठी, रो० मंजुल गोपाल (पूर्व अध्यक्ष) रो० धवल कीर्ति, रो० मुकेश पालीवाल, रो० सुमन त्रिवेदी आदि रोटेरियन्स उपस्थित रहे। सभा का संचालन असिस्टेन्ट गवर्नर रो० कमल त्रिवेदी ने सफलता पूर्वक किया तथा धन्यवाद किया !!

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh