कानपुर। अपना दल (एस) जिला कार्यालय में जिले की महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी विस्तार के संबंध में दिए लक्ष्य पर चर्चा कर अभिलंब कार्य करने पर सहमति जताई गई।
बैठक की अध्यक्षता कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद पप्पू शाह ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच रजनीश तिवारी, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान एवं प्रदेश सचिव महिला मंच आशा अग्रवाल बतौर अतिथि के रुप में सम्मिलित रही।
मासिक बैठक में निम्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा
1.बैठक में आगामी विधानसभा आम चुनावों से पहले संगठन की बैठकों में लगातार निष्क्रिय रहने वाले कार्यकर्तओं की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने पर सहमति जताई गई।
2.बैठक मे जिले की प्रत्येक विधानसभा में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के लिए टीम गठित किए जाने पर सहमति जताई गई।
3. बैठक में जिले के सभी विधानसभा अध्यक्षों की सक्रियता एवं कार्य की जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने पर सहमति जताई गई।
4. सभी मंच के जिलाध्यक्ष अपनी कमेटी पूरी कर एवं विधानसभा कमेटी 20 सितंबर तक मूल कमेटी को प्रस्तुत करें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा से पहले पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत करने की बात कही साथ ही अपना दल एस कानपुर महानगर द्वारा युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ पर यूथ जोड़ने की बात कही।
बैठक के अंत में रिटायर्ड सूबेदार मेजर शैलेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त मंच, डॉ ओम प्रकाश सचान को जिला उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त मंच एवं निशांत पोरवाल को जिला उपाध्यक्ष युवा मंच मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी सोनू, जिला महासचिव पीयूष तिवारी, जिला महासचिव हेमंत सचान, जिला महासचिव रजनीकांत कटियार, जिला मीडिया प्रभारी दीपक राय बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, जिला सचिव दिनेश साहू, विधानसभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मंच दीपेंद्र परिहार, जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच आदित्य सचान, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच आलोक सविता, जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच अंशुल पटेल, जिला महासचिव महिला मंच अलका गुप्ता, जिला अध्यक्ष विधि मंच शैलेंद्र चौरसिया ,जिला महासचिव विधि मंच जितेंद्र सिंह चंदेल, डॉक्टर ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शैलेंद्र कुमार, विशाल निगम, मनोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौरसिया, सुशील कटियार वरिष्ठ नेता आदि उपस्थित रहे।


















