Advertisement

गौरव बजाज बने वाइस चेयरमैन

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में केडी पैलेस मैक्रोबर्टगंज में बैठक का आयोजन किया बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय टंडन ने की। अध्यक्ष संजय टंडन ने संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव बजाज को उनकी व्यापारी एसोसिएशन के प्रति आस्था समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए संस्था का वाइस चेयरमैन मनोनीत किया। इसी उपलक्ष्य में बैठक के उपरांत गौरव बजाज वाइस चेयरमैन कानपुर व्यापारी एसोसिएशन का माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया। गौरव बजाज ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे व्यापारी संघर्ष व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापारियों के सम्मान के लिए कानपुर व्यापारी एसोसिएशन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष संजय टंडन, पुष्पेंद्र जयसवाल, सरबजीत सिंह, रोमी अरोड़ा, रंजीत सिंह बब्बू, इंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा, शरद निगम, श्याम गुप्ता, राजू चावला, मनजीत सिंह सलूजा, शिवम मल्होत्रा, संजय भाटिया, महेश केसरवानी, गुरचरण सिंह कालरा, सुमित मल्होत्रा आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh