Advertisement

पेड़ की मोटी डंगाल के साथ खम्बा सड़क पर गिरा, बुजुर्ग बाल – बाल बचा

चकेरी – जाजमऊ के ग़ल्ला गोदाम मे दोपहर 1 बजे बारिश के दौरान जंगली पेड़ की मोटी डंगाल टूटने से पेड़ के बगल का खम्बा टूटकर बीच सड़क मे गिर गया गलीमत रही पेड़ व खम्बा गिरने के दौरान दो कार वहां से गुजर रही थी जो बाल – बाल बच गई। मोहम्मद इस्लाम उम्र 60 मूलरूप से बिहार के रहने वाले है करीब 25 वर्ष पेड़ के नीचे चाय का होटल चला रहे है। पेड़ गिरने से चाय का होटल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व इस्लाम बाल – बाल गए। इस्लाम के होटल की काफी का सामान टूट गया और करीब दस हजार रुपये की हानि हुयी है। वही लोगो ने आनन – फानन मे केस्को को सुचनाकर बिजली लाइन बंद करवाया जिससे कोई बड़ी घटना ना हो सके। यातायात बंधित हो गया लोग जैसे – तैसे सड़क किनारे से छोटे वाहन निकाल रहे है लेकिन बड़े वाहन निकलने निकलने मे असमर्थ है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh