Advertisement

संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने एडिशनल कमिश्नर को दिया ज्ञापन

 

संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में सुभाषिनी अली के नेतृत्व में एडिशनल कमिश्नर आनंद कुमार तिवारी को ज्ञापन दिया गया। आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से कानपुर महानगर में संघ परिवारों से जुड़े कई संगठनों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है। मोहल्ले व परिवार के विवादों का सांप्रदायिकीकरण करने का प्रयास हो रहा है। धर्मांतरण का झूठा आरोप लगाकर लोगों को उत्पीड़न किया जा रहा है। सकारात्मक बात यह है कि स्थानीय जनता ने उत्तेजित होने के बजाय पीड़ित का साथ दिया है। प्रशासन ने भी मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया इसके बावजूद अल्पसंख्यक समुदाय के निर्दोष लोगों के साथ मारपीट व उत्पीड़न भी हुआ। आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने पुलिस अधिकारियों से मांग की भविष्य में सांप्रदायिकता भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और अप्रिय घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करें तथा पीड़ित पक्ष के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, भू धर नारायण मिश्रा, सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, शाकिर अली, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh