Advertisement

राजस्व निरीक्षक झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहा धमकी

कानपुर नगर। उपजिलाधिकारी, कानपुर नगर को ग्राम पिपौरी की आराजी सं० 85 के संबंध ज्ञापन सौंपा गया। दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि भू-माफिया के दबाव में आकर राजस्व निरीक्षक गुजैनी द्वारा बलपूर्वक कब्जा करायी गयी भूमि व निर्माण कार्य पर प्रतिबंधन लगाये जाने की अनुशंसा की जाये। आराजी स० 85, 86, 76 व 78 ग्राम पिपौरी की वास्ते पैमाइश हेतु धारा 24 उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 के तहत माननीय न्यायालय समक्ष वाद संस्थित किया था। इस वाद के सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक गुजैनी द्वारा धारा 24 (चकबंदी) के सम्बन्ध में भौतिक परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक गुजैनी द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष भौतिक परीक्षण की रिपोर्ट प्रेषित करने में विलम्ब किया जा रहा है, क्योकि राजस्व निरीक्षक भू-माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा को लाभ देना चाहते हैं, प्रार्थना पत्र श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी अनूप कटियार द्वारा आरजी सं० 8333 में रकबा 41.80 में एक किता प्लाट क्रय किया था. राजस्व निरीक्षक गुजैनी द्वारा उक्त लोगों जिसमें एक भू-माफिया कुश वर्मा श्रीमती लक्ष्मी देवी आदि से मोटी सुविधा शुल्क प्राप्त कर आराजी सं० 833 के बजाये आरजी सं० 85 मे जबरन दबंगईपूर्वक अपने पद का दुर्पयोग कर नीव खुदवाकर कब्जा कराने पर आमादा है।

जब प्रार्थी ने विरोध किया तो राजस्व निरीक्षक गुजैनी द्वारा प्रार्थी की भूमि को ग्राम समाज में निहित करने की धमकी दी गयी और कहा गया कि “हमारे काम में रोडे लगाओगें तो हम तुम्हे झूठे मुकदमें फंसा देंगें।
ज्ञापन लेने के बाद एडीएम सिटी ने जांच करा कर कार्रवाई कराने की बात का आश्वासन दिया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh