Advertisement

समाजवादी सम्मेलन में व्यापारियों ने भरी हुंकार

कानपुर नगर। समाजवादी व्यापार सभा कानपुर का मंडलीय सम्मेलन मर्चेंट चेंबर हॉल के सभागार में संपन्न हुआ। इस मंडलीय सम्मेलन में व्यापारियों ने आवाहन किया कि “व्यापारियों ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है” इस सम्मेलन में कानपुर नगर व देहात के आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों व्यापारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल रहे। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी कमलेश ओमर ने कहा कि सपा के पिछले शासनकाल में व्यापारियों के हितों की लिये कई कार्य किए गए तथा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी, जो कि अब प्रदेश सरकार ने सभी योजनाएं बंद कर दी हैं। वर्तमान सरकार में व्यापारी बहुत ही डरा व सहमा हुआ है, उसके ऊपर सरकार द्वारा इतने टैक्स लाद दिए गए हैं कि वो उनसे उबर ही नहीं पा रहा है तो व्यापार क्या करेगा? सम्मेलन में किशन गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल कैंट विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी कमलेश ओमर, सैयद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, कादिर, बलवंत सिंह, राहुल गुप्ता, शुभम गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh