Advertisement

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर नगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कानपुर मण्डल द्वारा भारत रत्न एम विश्वसरैया के जन्मदिवस व आर के दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित किया गया, जिसमें GSVM मेडिकल कालेज की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का संचालन किया गया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सभी सदस्यों द्वारा लगभग 50 सदस्यों द्वारा रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया | सभागार में अमित कुमार शुक्ला जितेंद्र पाल राजपाल सिंह प्रदीप कुमार समेत समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh