Advertisement

नेहरी बरी आश्रम में भंडारे का आयोजन

कानपुर नगर। भादव मास के आखिरी मंगल बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिन इस पर्व के मौके पर कानपुर नगर और कानपुर देहात समेत विभिन्न स्थानों समेत बाबा बजरंगबली का भंडारा नहरीबरी आश्रम में आयोजित किया गया, नहरीबरी आश्रम के महंत विनोद मिश्रा ने बताया कि लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराने इस आश्रम में प्रत्येक वर्ष इस तरह के भंडारे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जहां पर भक्त बड़े ही श्रद्धा-भाव के साथ आते हैं और बाबा बजरंगी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। साथ ही कहा कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। बताया कि इस आश्रम की देखरेख करने के लिए शोभन सरकार ने उन्हें आदेशित किया था। शोभन सरकार आश्रम के साथ ही भक्तगण यहां पर भी बड़ी संख्या में आते हैं। बुढ़वा मंगल के अवसर पर नेहरीबरी आश्रम में जिलाधिकारी कानपुर देहात और कप्तान के साथ तमाम आला अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से केशव पुरम में भी भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर नीरज,अविनाश, विकास, पंकज, नीरज राजपूत, कुश दीक्षित, पप्पू, राहुल चौधरी आदि ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसी तरह बारासिरोही के पार्षद प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में भी भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आने जाने वाले राहगीरों को पार्षद प्रदीप मिश्रा ने अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। सनी दुबे, अभिषेक, राहुल अग्निहोत्री, हरीश चंद्र पासवान आदि ने सहयोग किया। मारुला क्लासेस काकादेव में भी छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर बुढ़वा मंगल पाठ बड़े धूमधाम के साथ किया। शिक्षक अमित कटियार ने कहा कि हर वर्ष इस तरह के आयोजन हम सभी मिलकर मनाते हैं। विकास पाठक, सौरव, चंद्रेश, कृष्णा, आशीष मौजूद रहे। हुई रामनवमी महोत्सव का काजू के तत्वाधान में विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, सुबह से आयोजित कार्यक्रम देर शाम तक चला जिसमें बउआ केसरवानी, मोनू दीक्षित, संतोष शर्मा, सौरभ गुप्ता, सोनू राठौर ने सहयोग किया

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh