Advertisement

जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, प्लेटलेट्स कम होना, चक्कर व बेचैनी हो सकता है डेंगू एवं चिकनगुनिया का लक्षण

डेंगू के खौफ से गांव से पलायन कर रहे ग्रामीणों का हौसला पहुंचाने कुरसौली गांव पहुंची रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री के साथ आरोग्यधाम चिकित्सकों की टीम

अब डेंगू के डंक से डर कर अस्पताल भागने की आवश्यकता नहीं, बेहतर उपचार के लिए घर पर ही रहकर ले होम्योपैथिक दवाएं

डेंगू के डंक से लिवर, किडनी एवं हार्ट पर होने वाले दुष्प्रभावों के असर को दूर करती हैं होम्योपैथिक दवाएं

होम्योपैथिक दवाओं की दो डोज से ही डेंगू, चिकनगुनिया, इनफ्लुएंजा, मलेरिया, वायरल निमोनाइटिस व प्लेटलेट बढ़ाने का शर्तिया संपूर्ण उपचार संभव

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्य धाम की टीम बनी कुरसौली ग्राम वासियों के लिए वरदान

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्य धाम के निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़ में 600 से अधिक मरीजों ने प्राप्त की होम्योपैथिक दवाएं

लगातार बुखार, जोड़ों में दर्द, चलने में दिक्कत हो तो ना ले दर्द निवारक दवाएं, हो सकता है चिकनगुनिया

अत्यधिक एंटीबायोटिक, दर्द निवारक दवाएं व स्टेरॉयड खोखला करती शरीर एवं घटाती प्रतिरोधक क्षमता

आरोग्यधाम के शिविर में 150 से अधिक मरीजों में पाए गए डेंगू जैसे लक्षण

सिर दर्द तेज बुखार बेहोशी व शरीर के किसी भाग से रक्तस्राव हो तो हो सकता है डेंगू हेमोरेजिक फीवर

जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, प्लेटलेट्स कम होना, चक्कर व बेचैनी हो सकता है डेंगू एवं चिकनगुनिया का लक्षण

स्टेरॉइड्स, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, दवाएं वायरल जनित बीमारियों में बेअसर

 

आज दिनांक 15 09 2021 को कल्याणपुर मंधना स्थित कुरसौली गांव में में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्यधाम ग्वालटोली के सौजन्य से एक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक *डॉ हेमंत मोहन* एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ *डॉक्टर आरती मोहन* ने 600 से अधिक मरीजों का परीक्षण करके उन्हें निशुल्क होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की। शिविर में 150 से अधिक मरीज ऐसे पाए गए जिनमें डेंगू बुखार जैसे लक्षण थे। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि बरसात के मौसम में कालरा, उल्टी दस्त, गैस्ट्रोएन्टराइटिस, फूड प्वाइजनिंग, बदहजमी के साथ-साथ मलेरिया, वायरल फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, कंजेक्टिवाइटिस, पीलिया, टाइफाइड , जापानी इंसेफेलाइटिस* एवं अन्य अनेक रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
क्लब की अध्यक्ष रो0 अनीता गुप्ता एवं रो0 आलोक गुप्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी के प्रदूषित होने की संभावना ज्यादा होती है ।प्रदूषित पानी एवं खाने-पीने की चीजों से *कालरा, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, दस्त पेचिश* आदि गंभीर रोग हो सकते हैं।

*रो० सचिन दीक्षित एवं रो० विवेक गुप्ता* ने बताया की इससे बचाव के लिए साफ पानी पिए, बाजार के पैक्ड खाने पीने वाली वस्तुओं से बचें, दस्त आदि होने पर तत्काल ओआरएस का घोल लेना प्रारंभ कर दें। *डॉ अभिषेक सिंह* ने बताया कि *डेंगू बुखार* से बचने के लिए आसपास की साफ-सफाई पर ध्यान दें, आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें, जिससे मच्छर न पनप सके साथ ही मच्छरदानी लेकर सोना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में *मुख्य अतिथि मा0 विधायक बिठूर अभिजीत सिंह सांगा एवं ग्राम प्रधान कुरसोली एवं ग्राम की जनता* ने शिविर के लिए क्लब के सदस्यों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। *मा0 अभिजीत सिंह सांगा* ने कहा कि ऐसे कठिन समय में जब कोई भी स्वास्थ्य कर्मी इस गांव में आने से हिचक रहा है, इस विकट समय में आरोग्यधाम एवं रोटरी क्लब विनायक श्री का स्वास्थ्य शिविर का यह प्रयास निस्संदेह ही अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में *रो0 सचिन दीक्षित, डॉ अजय शर्मा, डॉक्टर संतोष तिवारी, रो0 विवेक गुप्ता, रो0 आलोक गुप्ता, आर० सी० पाठक, धर्मेंद्र पाल आशीष यादव, श्रुति सिंह, आर0 एन0 खन्ना, शिवम खन्ना, अनुज अवस्थी* समेत क्लब के सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh