Advertisement

युवा मोर्चा की जिला मंत्री मीनाक्षी गुप्ता बनीं रिवाल्वर रानी , फोटो हुई वायरल

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कमेटी में शामिल कानपुर की मीनाक्षी गुप्ता का रिवाल्वर के साथ फोटो इंटरनेट प्लेटफार्म पर जमकर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में चुनाव नजदीक होने से पार्टी नेतृत्व को छवि खराब होने का भी खतरा नज़र आ रहा है, जिस वजह से पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी बोलने से बच रहा है ।

रिवाल्वर संग फोटो वायरल होने के बाद आगरा में तैनात कानपुर की महिला सिपाही को इस्तीफा देना पड़ गया था और अब शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंत्री मीनाक्षी गुप्ता का रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक सप्ताह पहले घोषित जिला कमेटी में उन्हें शामिल किया गया है, और उन्हें जिला मंत्री बनाया गया है हालांकि मीनाक्षी गुप्ता से बात करने पर उन्होंने इस वायरल फोटो को करीब आठ वर्ष पुरानी फोटो बताया है और भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर होने की बात कही है। इस मामले में पार्टी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh