संयुक्त विपक्षी मोर्चा कानपुर के तत्वाधान में गांधी प्रतिमा फूल बाग में जन समस्याओं पर मौन धरना दिया गया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि महंगाई के कारण घरों का बजट बिगड़ गया है आम आदमी महंगाई के कारण खून के आंसू रो रहा है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि भाजपा सरकार ने धरती के अन्नदाता किसान को भी परेशान करने से नहीं छोड़ा किसान कितने महीनो से अपनी मांगों के लिए खुले आसमान के नीचे लड़ रहे हैं लेकिन सरकार को उनका दर्द नहीं दिख रहा है। आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा सरकार कभी महंगाई पर कुछ नहीं बोलती है सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं जनता की बात कभी नहीं करते हैं। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, विधायक आर्य नगर अमिताभ बाजपेई, कार्यक्रम संयोजक सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, प्रदीप यादव, राजेश शुक्ला, आदि मौजूद रहे।
एडिटर इन चीफ-नरेश सिंह


















