Advertisement

पूरी आस्था के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर शहर में फैक्ट्री हो या फिर मिस्त्री की छोटी सी दुकान सभी ने पूरी आस्था के साथ विश्वकर्मा भगवान की पूजा की सुबह से ही सबसे पहले दुकान हो या फैक्ट्री की साफ-सफाई की गई उसके उपरांत औजारों को धोकर पूजा स्थल पर रखे गए। भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि विधान के साथ की गई और औजारों की भी पूजा की गई। इसके उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कुछ यही नजारा नार्दन मोटर्स में देखने को मिला जहां विद्वान पंडित से भगवान विश्वकर्मा का पूजन करवाया गया। जिसमें सभी मालिक एवं कर्मचारी एक साथ शामिल हुए। तथा इसके उपरांत मालिकों और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान दिया गया। मुख्य रूप से उपस्थित राजीव खन्ना, मधु खन्ना, राजेश खन्ना, राजुल खन्ना, उत्कर्ष खन्ना, विभोर खन्ना, विकास स्वामी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh