Advertisement

आओ हम सब मिलकर करें रक्तदान

रोटरी क्लब के सदस्यों ने जीटी रोड स्थित होटल शिवदयाल में प्रेस वार्ता कर लोगों से रक्तदान का किया आह्वान रोटरी मण्डल 3110 द्वारा दिनांक 19/08/21 को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ संयुक्त रूप से बृहद रक्त दान शिविर का आयोजन रोटरी मण्डल 3110 द्वारा दिनांक 19/08/21 को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ संयुक्त रूप से बृहद रक्त दान शिविर का आयोजन पांडू नगर स्थित सोसाइटी भवन में किया जाएगा जिसमें कानपुर एवं उन्नाव के समस्त रोटरी क्लब भागीदारी करेंगे जिनमें ऑर्गेनाइजिंग क्लब की भूमिका रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री की होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर कानपुर नगर असीम अरुण एवं रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मुकेश सिंघल जी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री के सचिव डॉ हेमंत मोहन ने दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री की अध्यक्ष रोटेरियन अनीता गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है इसे अधिक से अधिक लोगों को करना चाहिए। क्लब के सचिव एवं आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं अतः “आओ हम सब मिलकर करें रक्तदान”। कार्यक्रम में हरविंदर सिंह लॉर्ड, विजय कपूर रोटरी क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष, रोटेरियन विनय अस्थाना, रोटेरियन सचिन दीक्षित, रोटेरियन सुशील चंद्र श्रीवास्तव, रोटेरियन कमल त्रिवेदी, रोटेरियन मनोज पांडे, रोटेरियन भक्ति विजय शुक्ला, रोटेरियन विवेक गुप्ता आदि प्रमुख से उपस्थित रहे ।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh