Advertisement

क्षेत्र की जनता ने बताया अपना दर्द

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में बर्रा 5 क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए क्षेत्रीय जनता ने बैठक आयोजित की। क्षेत्र की जनता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो समस्या 15 साल पहले थी वही समस्याएं आज भी है किसी ने कुछ नहीं किया। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विधायक सांसद मेयर सब भाजपा की फिर भी विकास क्षेत्र से बहुत दूर है। सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। क्षेत्रीय जनता ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा की जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को जिताने का काम करेंगे और क्षेत्र का विकास करवाएंगे। मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व पार्षद प्रत्याशी हरिशंकर पाल रमाकांत शर्मा राजू वर्मा विमल यादव शैलेश मिश्रा सोनू नरोत्तम पाल राजेंद्र सिंह लालन गुप्ता योगेश शर्मा जय तेजा हरिशंकर शुक्ला राजकुमार सोनू पंडित अरुण शुक्ला मुकेश गुप्ता पीडी साहू विमल यादव शकुंतला कश्यप अवंतिका रावत मनीषा शुक्ला आदि उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh