Advertisement

नेहरू और राहुल गाँधी द्वारा बनवाई गई आर्डिनेंस फैक्ट्रियों को बचायें-प्रियंका

2 अक्टूबर को कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के काशी के संभावित दौरे को देखते हुए वाराणसी की कैंट विधानसभा से कॉंग्रेस की भावी उम्मीदवार रोशनी जायसवाल ने न्यू कालोनी ककरमत्ता वाराणसी स्थित अपने कार्यालय में आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी कानपुर की किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई के साथ शनिवार को मीडिया के माध्यम से प्रियंका गाँधी से निवेदन करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंडित जवाहर लाल नेहरू और राहुल गाँधी जी की पहल पर कोरवा अमेठी में बनवाई गयी एक आर्डिनेंस फैक्ट्री सहित देश की अन्य 40आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का एक अक्टूबर से निगमीकरण करने जा रही है। जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। दोनों नेताओं ने प्रियंका से विनर्म अपील करते हुए कहा कि निगमीकरण को मैनिफेस्टो में शामिल करवाकर इसका व्यापक स्तर पर विरोध करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh