Advertisement

मिलावटी पान मसाला का धंधा किसकी शह पर जारी ..ज्योति बाबा

कानपुर l कानपुर में पान मसाला के सैकड़ों ब्रांड निकलते हैं लेकिन एक भी ब्रांड ऐसा नहीं है जो परीक्षण में मानक के अनुरूप निकला हो या शुद्धता की गारंटी दे पाया हो अगर बात करें सुपारी कत्था लोंग इलाइची तो सभी का खतरनाक केमिकल एसेंस प्रयोग किया जा रहा है और सबसे खतरनाक गेमबेयर का प्रयोग किया जाना है और चमड़ा रंगने में इस्तेमाल टैनिंन का प्रयोग प्रमुखता से किया जा रहा है पान मसाला खाने वाला लगभग 80% कुपोषण का शिकार हो जाता है ज्योति बाबा ने आगे कहा कि सेकंड और थर्ड स्टेज के कैंसर के रोगी का ठीक होने का प्रतिशत बहुत ही कम है केवल इलाज के नाम पर रोगी अपने साथ परिवार का आर्थिक,शारीरिक शोषण ही करवाते हैं पान मसाला में जो तंबाकू मिलाई जा रही है उसमें शरीर को लती बनाने वाली निकोटिन होती है निकोटिन खतरनाक ड्रग्स धीरे-धीरे पंगु बना देती है,इसीलिए पान मसाला या किसी भी प्रकार का मुख शुद्ध मसाला से दूरी बनाना अपने व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अपरिहार्य है अन्य भाग लेने वाले प्रमुख डॉ आर पी भसीन,नीतू शर्मा,संगीता तिवारी,अनीता पांडे,हरदीप सिंह सहगल,नवीन गुप्ता,दीपक सोनकर इत्यादि थे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh