Advertisement

रक्तदान शिविर का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उत्तर के युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवांग मिश्रा का कहना है युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कार्यकाल में यह कार्य प्राप्त हुआ जिसमें कानपुर के युवाओं ने नया इतिहास दर्ज कराकर नए कार्यकाल की शुरुआत की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील बजाज, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, उपाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू की उपस्थिति में नौजवानों ने भारी संख्या में रक्तदान किया। शिविर में अमन सोनकर, शिवांग मिश्रा जिला मंत्री, कौशल सिंह परिहार आदि लोगों ने रक्तदान किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh