Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण द्वारा जिला कार्य समिति की बैठक का किया आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण द्वारा जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन राधा गेस्ट हॉउस रमईपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अस्मिता चन्द ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रागिनी भदौरिया ने दीप प्रज्वलित किया और आकांक्षा सिंह ने राष्ट्रगीत गाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी आनन्द सिंह, बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सांगा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा सिंह भदौरिया उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीप्ती सिंह और अंजलि तिवारी ने किया कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष मीरा सिंह भदौरिया ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh