Advertisement

दिव्यांगजनो को वितरित किया ट्राईसाईकिल, बैसाखी उपकरण

कानपुर | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिये जाने हेतु शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोविन्द नगर सुरेन्द्र मैथानी ने कहा की योगी व मोदी की सरकार बराबर दिव्यांगजनों के हितों के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में उप निदेशक दिव्यांगजन अखिलेश बाजपेई ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बराबर दे रहा है| जिन दिव्यांगजन को सरकार की योजनाओं का लाभ न मिला हो वो जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय या शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में अखिलेश बाजपेई, वीरेन्द्र कुमार राष्ट्रीय, एवं प्रशान्त कुमार, मेहरबान सिंह, गोविन्द, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh