Advertisement

मनोज सेंगर का नाम पद्म श्री के लिये नामित

कानपुर, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से कार्य कर रहे युग दधीचि देहदान अभियान के संस्थापक एवं संचालक व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक जे0 के0 कॉलोनी, जाजमऊ कानपुर निवासी मनोज सेंगर का पद्मश्री सम्मान हेतु किया गया नामांकन गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञान से स्नातक 54 वर्षीय मनोज सेंगर ने आजीवन निःसंतान रहने का संकल्प कर अपना पूरा जीवन समाज सेवा मे समर्पित कर दिया है। उनका सबसे बड़ा कार्य देहदान अभियान समाज की आस्था को आमूल चूल बदल डालने वाले इस अभियान का प्रारम्भ वर्ष 2003 में तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आग्रह से हुआ समाज की आस्था को बदलते हुए। मनोज सेगर ने वर्ष 2006 में प्रथम देहदान कानपुर देहात डेरापुर से 21 वर्षीय बउआ दीक्षित का कराने में सफल रहे।
पूरे प्रदेश में देहदान अभियान चला रहे मनोज सेंगर व माधुवी सेगर ने अब तक तीन हजार से अधिक लोगो को देहदान हेतु संकल्पित कर चुके हैं। साथ ही 233 मृत देह दान कराई जा चुकी है।
उनके नामांकन के लिए आईएमए, रेडक्रॉस, विहिम व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की टीम ने भी अनुशंसा की है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh