गोविंदनगर विधान सभा के ,इस समीक्षा बैठक में प्रत्येक शक्तिकेन्द्र के संयोजक शक्तिकेन्द्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, मण्डल प्रभारी, के साथ बूथ विजय अभियान पर प्रेत्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी। एवं संगठन की मजबूती के लिये,सुझाव भी लिये गये संगठन का प्रत्येक दायित्व धारी कार्यकर्ता,अपने बूथ निवास करने वाले,सभी मोर्चे, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,बूथ अध्यक्षों के साथ प्रत्येक घरों में संम्पर्क करेंगे, प्रदेश सरकार के मुखिया,योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनहित में किये कामों का आधार पुनः उत्तरप्रदेश में भारी बहुमत की सरकार बनायेगा,बूथ विजय अभियान के लिये सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया,बूथ जीता,चुनाव जीता,अपने अपने बूथ को जिताने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया,भारतमाता की जय घोष के साथ बैठक पूर्ण की गयीं। बैठक में विधान सभा प्रभारी विनोद शुक्ला, अमन मिश्र, वीरेंद्र भदौरिया, सुमित सरोज,विधायक सुरेंद्र मैथानी आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा


















