Advertisement

कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण विधानसभा घाटमपुर कार्यकर्ता सम्मेलन स्थान तिलसडा धर्मगदपुर पतारा कानपुर नगर पर आयोजित हुआ जिसके मुख्य सुंदर लाल लोधी विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया प्रदेश महासचिव अशोक यादव का जिला कार्य दिव्यांशी गार्डन से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पर फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं कार्यक्रम स्थल आगमन पर भव्य स्वागत फूल मालाओं से आयोजक राजेश यादव ने सभी का स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह देकर शाल पहनाकर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी लोग अन्य दलों से त्यागपत्र देकर प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने कहा कि समूचे देश व उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार चल रही है जो जनता के हक अधिकारों का हनन कर रही है आए दिन नए नए कानून बनाकर किसान मजदूर व्यापारियों का को परेशान किया जा रहा है किसानों पर जबरदस्ती काले कानून थोपे जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुंदर लाल लोधी शिव कुमार बेरिया अशोक यादव सुधाकर त्रिपाठी जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा गोविंद त्रिपाठी स्वामी महेंद्र सिंह यादव अबरार अहमद खान आकाश प्रजापति लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh