Advertisement

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कानपुर जिलाध्यक्ष का लखनऊ में स्वागत

कानपुर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय लखनऊ स्थित दारुल सफा में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय का फूल माला पहना कर स्वागत एवम सम्मान किया ।इस अवसर पर सम्मानित करते हुए कहा कि ये बड़ी बात है कि कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष 308 में 306 वोट पा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश में एक नया संदेस दिया और एक नई ऊर्जा व्यपारियो के बीच उतपन्न की है ।
संगठन को उम्मीद है आप कानपुर के प्रतिनित्व को मजबूती के साथ करेंगे इससे व्यपारियो के बीच सुरक्षा की भावना जाग्रत होगी! इस अवसर पर बोलते हुए नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय ने सभी प्रदेश के पदाधिकारियो को सम्मान देने के लिए धन्यवाद देता हूँ! मैं व्यापारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा और आप लोगो का सेवक बन कर कार्य करता रहूंगा! इस अवसर पर शोभित टण्डन , रिपन कंशल अतुल गुप्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश छबलानी, रमेश केसरवानी, आकाश गौतम एकता अग्रवाल , प्रदीप अग्रवालआदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh