Advertisement

डीसीपी से मिलकर सपा नेताओं ने कहा सपा कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष युवजन सभा अर्पित यादव के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी रवीना त्यागी से भेंट की। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष युवजन सभा अर्पित यादव ने बताया कि सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान पर साज़िशन लगाए गए फ़र्ज़ी मुक़दमें की जाँच कराई जाए जिस पर डीसीपी द्वारा आदेशित किया गया की पत्र बनाकर जारी करो और जाँच कराओ। इस दौरान पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष युवजनसभा अर्पित यादव पार्षद, पूर्व प्रत्याशी गोविंद नगर सम्राट विकास, जिलाध्यक्ष महिला सभा आशा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सपा मुमताज़ अहमद, धर्मेंद्र यादव, राजीव सिंह राजू यादव,धर्मेंद्र सिंह बाली ठाकुर आदि सपा नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh