कानपुर नगर गुरुवार को “इनर व्हील क्लब कानपुर शाइन” द्वारा कानपुर विद्या मंदिर स्कूल स्वरूपनगर कानपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य “अभिनन्दन समारोह” का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों ने युग दधीचि अध्यक्ष श्री मनोज सेंगर की अगुवाई में देह एवं नेत्र दान हेतु शपथ पत्र भरे गए। श्रीमती संध्या वाजपेई ने क्लब की रिपोर्ट पढ़ते हुए बताया कि क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को प्रोत्साहित एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संवासनी गृह की बालिकाओं की सभी प्रकार की मदद करके उन्हें कार्यरत कराया, जरूरत मन्द बालिकाओं के शिक्षा खर्च की व्यवस्था की, बृद्धाश्रम आश्रितों की मदद, बृक्षारोपण, बालिकाओं हेतु कुकरी वर्कशॉप का आयोजन, बुक बैंक योजना के अन्तर्गत स्कूलों में पुस्तकें व फर्नीचर आदि भेंट करना, पानी की समस्या के लिए हार्वेस्टिंग हेतु प्रेरित करना आदि कार्य क्लब द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में “मदर एण्ड बेबी केयर प्राइवेट लिमिटेड” गुजरात द्वारा अपना नवीनतम प्रोडक्ट “एवरटीन महिला सेनेटरी नेपकिन” का लोकार्पण करते वितरित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा कटियार (मा० शिक्षा मंत्री, उ०प्र० सरकार) ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं एवं बालिकाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणीय रुप से प्रयासरत हैं और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग मिलता है तो वे किसी भी क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा सकती हैं। श्रीमती नीलिमा कटियार मन्त्री जी द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी इण्टर कालेज पाण्डू नगर के अध्यापक श्री महेश बाबू को सम्मानित भी किया गया क्लब की चेयरमैन डॉ० दिव्या लहरी ने बताया कि यह अर्न्तराष्ट्रयी क्लब 168 देशों में लगभग 1200 शाखाओं के माध्यम से कार्यरत है और क्लब को यूनाईटेड नेशन की स्थाई सदस्यता भी प्राप्त है। अध्यक्ष श्रीमती सीमा मित्तल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती उदिता र्शमा, संध्या गुप्ता, मनीषा वाजपेई, ज्योति मित्तल आदि उपस्थित रहीं।
संवाददाता सुमित कुमार


















