Advertisement

विधान सभा में वरिष्ठों का किया सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधान सभा में वरिष्ठों का सम्मान और बूथ विजय अभियान का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रवास पर वरिष्ठों का सम्मान बूथ विजय अभियान में आज रतनलाल नगर मण्डल, रामलला मण्डल ,पनकी मंडलों में संगठन द्वारा प्रदत्त कार्यक्रमों को पूरा करने एवं पंडित दीनदयाल जी के जन्मोत्सव को भव्यरूप से मनाने तथा उनके विचारों को सरकार की जनहिताय उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के संदर्भ में उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला, विस्तारक अमन मिश्रा, रवींद्र भदौरिया, संजय मिश्र, अनिल शुक्ला, अनुज अवस्थी, भानु सिंह, सर्वसमेश कटियार, ज्ञानेंद्र, चन्द्रमणि चौबे, आर एन तिवारी, गौरव सक्सेना, आदित्य मिश्रा, आनंद धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहें।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh