Advertisement

दबंगों का मकान पर कब्ज़ा न्याय के लिए दर दर भटक रहा पीड़ित परिवार

कानपुर- प्रदेश में कानून व्यवस्था का दम भरने वाली भाजपा सरकार को अगर भूमाफियाओ की दबंगई देखनी हो तो कानपुर के कल्याणपुर को देखे जहां दबंगो द्वारा मकान पर कब्जा कर लिया गया तो वही थाना कल्याणपुर मूकदर्शक बना हुआ है।राम प्रकाश के अनुसार वह अपने परिवार के साथ मकान 51 स्थित आराजी न०137 महोल्ला अशोक नगर कल्यानपुर, कानपुर नगर में निवास करता था करीब दो माह पूर्व ओम प्रकाश, हरिनाथ, ब्रजेन्द्र, सुमन, रिया के साथ कुछ अज्ञात लोग एक ब्लोरो गाड़ी से उतरे और गेट खुला होने के कारण अन्दर घुस आये और बिना बातचीत किये सीधे उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट करने लगे।मैं किसी प्रकार उनके चुंगल से छूटा और शोर मचाते हुए भागा और जिससे मोहल्ले के लोग एवं राहगीरों ने इकट्ठा होने पर उनके सहयोग से बन्धक बनाये बच्चों और पत्नी को बढ़ी मुश्किल से मुक्त करा कर थाना कल्यानपुर गया।तब से लगातार जान से मारने की से धमकियाँ दी जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा थाना कल्याणपुर पुलिस आरोपियों को थाने ले आई लेकिन सपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने आरोपितों को थाने से छोड़ दिया उलटा हम लोगों को ही थाने में ही बैठा लिया।यह बातें पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम को दिये प्रार्थना पत्र में कही है
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की है कि अगर उसको न्याय नहीं मिलता है तो जिला प्रशासन उसको और उसके परिवार को इच्छा मृत्यु दे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh