Advertisement

संत बाबा सुंदर सिंह महाराज ट्रस्ट की बैठक गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ गुमटी नंबर 5 में आयोजित

कानपुर नगर। संत बाबा सुंदर सिंह महाराज ट्रस्ट की बैठक गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ गुमटी नंबर 5 में आयोजित की गई। इस बैठक की कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान हरजीत सिंह ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य दो बिंदुओं पर चर्चा होनी थी, जिसमें पुराना कार्यवाही रजिस्टर प्रस्तुत ना होने से कोई चर्चा नहीं हो पाई। इस रजिस्टर को सेक्रेटरी साहब प्रस्तुत नहीं कर पाये। दूसरा गुरुद्वारा ट्रस्ट के लिए ट्रस्टी की भर्ती के लिए एक मुद्दा था कि उस रिक्त स्थान को भरा जाए। इस मुद्दे पर सभी लोग एकमत नहीं हो पाए, तो यह भी निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई और इस बैठक को आगे की तिथि के लिए टाल दिया गया लेकिन सबसे बड़ी खास बात यह रही कि मीटिंग सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और उसमें यह तय किया गया कि जो भी छोटे-मोटे विवाद हैं, सभी आपसी सहमति के आधार पर सहयोग की भावना को रखते हुए मेल मिलाप के साथ सुलझा लिए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि कल्याणपुर भूमि का भी विवाद मीटिंग में आया,इसको भी अगली बैठक के लिए डाल दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव होना है, ट्रस्ट की डीड में साफ लिखा है कि जो भी ट्रस्टी हैं वह आजीवन सदस्य हैं, वही आपस में बैठकर चुनाव करते हैं गुरुद्वारा में सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि बीते 2 साल से बाथरूम और हाल का निर्माण कार्य चल रहा है, इसमें करोना महामारी के चलते देरी हुई है, कार्य करने वाले सभी मिस्त्री और मजदूर बाहर के है। सभी का एक मत राय यह है कि जो भी निर्णय होंगे आपस में मिल बैठकर होंगे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh