Advertisement

बीमार वृद्ध को कराया काशीराम अस्पताल में भर्ती

 

कहते हैं नेता कभी बगैर स्वार्थ के कोई कार्य नहीं करता है लेकिन इस कहावत को भी नरेश सिंह चौहान ने गलत साबित कर दिया। नरेश सिंह चौहान प्रदेश सचिव मंडल प्रभारी प्रसपा ने मानवता और इंसानियत की मिशाल पेश की, रामादेवी स्थित सुरजीत फर्नीचर के पास एक वृद्ध जो लगभग 15 से 20 दिनों से बीमार अवस्था में लेटा था जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं जिसे देखकर दुकानदारों में आपस में बात करके उसको जलपान की व्यवस्था कराई तथा उसकी साफ सफाई कराई और नरेश सिंह चौहान ने क्षेत्रीय पूर्व पार्षद मनोज यादव को इस वृद्ध  के बारे में अवगत कराया और नरेश सिंह चौहान जी ने पूर्व पार्षद जी के साथ मिलकर वृद्ध की साफ-सफाई कराकर और उनको स्वच्छ वस्त्र पहनाकर वृद्ध को क्षेत्र के निकट स्थित काशीराम अस्पताल में भर्ती करवाया मदद करने वालो में सक्षम के संजय चौधरी व उनके समर्थक और क्षेत्रीय दुकानदारों मे  कुलविंदर सिंह, इरफान अहमद, बबलू यादव त मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh