Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत गांधी ग्राम वार्ड बूथ न. 199 में मनाई गई । जिसमें सभी बूथ के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए थे। चित्र पर पुष्पांजलि के बाद वक्ताओं ने उन्हें एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया।समाज के सबके अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाले। जिस समय समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति देश की विचारधारा में जुड़ जाएगा और सामाजिक रूप से मजबूत हो जाएगा उसमें राम राज की स्थापना होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा कार्यक्रम में प्रमुख बीडी राय, लाला त्रिवेदी ,सत्यम त्रिपाठी, कविता मिश्रा, प्यारेलाल आर्य ,व बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh