भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में गोविंद नगर विधानसभा स्थित स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की पीछे वाली बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया उसके पश्चात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत बस्ती में बच्चों को फल, बिस्कुट, चिप्स, चाकलेट आदि का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं हमारे पथ प्रदर्शक श्रद्धेयपंडित दीनदयाल उपाध्याय और उनके पुण्य विचार सदैव हम सबको देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्य रूप से सुनील बजाज, सुनील साहू, शिवांग मिश्रा, अजय दीक्षित, निष्टा कटियार, पवन गुप्ता एवं कौशलेंद्र सिंह, रजत मिश्रा, मीनाक्षी गुप्ता, आशीष बाजपेई, मुन्ना पंडित, मोनेश, अमन, अनिल यादव, सोनू राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
बस्ती में बच्चों को फल, बिस्कुट, चिप्स, चाकलेट आदि का किया वितरण


















