Advertisement

बेटी होने पर बहु पर ढाया जुल्म किया सम्पत्ति से बेदखल

 

कानपुर- एक और सरकार बेटी बचाओ का नारा दे रही है तो वहीं एक राजनीतिक व्यक्ति ने बेटी होने पर बहू को प्रताड़ित किया।साथ ही संपत्ति के बंटवारे में पुत्री होने पर अपने ही पुत्र को जायदाद से बेदखल कर दिया जिससे क्षुब्ध होकर पुत्रवधू ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग तक कर डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम कुशवाहा पत्नी राकेश कुशवाहा ने अपने ससुर साधुराम कुशवाहा व उनके भाई संतोष,मंगल,विजय के साथ जेठ गगन जेठानी किरण व देवर पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसके पुत्री होने पर ससुर को भड़का कर उसको व उसके पति के साथ अन्याय कर उसकी पुत्रियों को अपने दादा की चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया।जिससे क्षुब्ध होकर मौसम कुशवाहा ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की साथ ही न्याय न मिलने पर जिला अधिकारी कार्यालय पर पुत्रियों के साथ आत्मदाह की धमकी तक दे डाली। मौसम कुशवाहा के अनुसार उसके ससुर साधुराम कुशवाहा राजनीतिक व्यक्ति है,जिसके कारण उसके दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिसकर्मियों ने झूठी रिपोर्ट लगा दी।मौसम कुशवाहा ने बताया उसके जेठ और देवर को लड़के हैं वह उसके 2 पुत्रियां हैं जिसके कारण ससुरालीजन उसको प्रताड़ित करते थे।लेकिन आखिर में ससुर ने भी उसके परिवार को चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया जिससे उसकी पुत्रियों का भविष्य अंधकार में हो गया।उसने कहा अगर हमें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी पुत्रियों के साथ आत्मदाह कर लेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh