Advertisement

अमेज़न सेलर्स भर्ती, प्रशिक्षण, ढांचागत सपोर्ट और नए उत्पाद के लॉन्च में निवेश की योजना बना रहे हैं: 21 सिटी सर्वे

कानपुर, अमेज़न इंडिया ने अमेज़न इंडिया के मार्केटप्लेस द्वारा बिक्री करने वाले छोटे व मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) की आगामी त्योहारों के सीज़न से अपेक्षाओं को समझने के लिए एक अध्ययन के परिणाम जारी किए। यह अध्ययन अंग्रेजी भाषा में और क्षेत्रीय भाषाओं में नीलसन द्वारा 30 अगस्त, 2021 से 09 सितंबर, 2021 के बीच अमेज़न.इन पर रजिस्टर्ड लगभग 2000 (1965) विक्रेताओं के बीच किया गया। इंग्लिश और क्षेत्रीय भाषाओं में किए गए इस अध्ययन में भारत के 21 शहरों के विक्रेता शामिल थे – दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, लुधियाना, इंदौर, नागपुर, कोयम्बटूर, कोच्चि, पटना, जयपुर, राजकोट, मैसूर, गुवाहाटी, विज़ाग और भुवनेश्वर। सर्वे में शामिल सभी विक्रेताओं ने साझा किया कि ई-कॉमर्स उन्हें पिछले सालों के मुकाबले इन त्योहारों पर और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने मे मदद करेगा!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh