Advertisement

मिशन शक्ति से छात्राओं को मजबूत करना लक्ष्य हमारा

दयानन्द गर्ल्स कालेज के प्रागंण में मिशन शक्ति तृतीय चरण सत्रों में प्रथम सत्र में योग एवं व्यायाम योग प्रशिक्षक व मिशन प्रभारी डा पूनम द्विवेदी, लेटकर सुपाइन ब्रिदिंग एक्सरसाइजस
कैसे की जाती हैं बताया और छात्रों से करवाया, आईआरटी इंस्टेंट रिलैक्सेशन टेक्निक्स द्वारा किया गया। इस टेक्नीक से छात्राओं ने आराम व आनंद का अनुभव किया। दूसरे व तीसरे सत्र में हिन्दी दिवस पर व्याख्यान माला प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी विभाग की डा सुमन सिंह द्वारा विषय वर्तमान समय में हिन्दी का महत्व व हिंदी के बढ़ते कदम थे। निर्णायक डा स्वाति सक्सेना व डा शुभ्रा राजपूत थीं।21छात्राओं ने व्याख्यान माला में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा सुनीता आर्या व डा अर्चना दीक्षित का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। प्राचार्या डाॅ साधना सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh