Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आयोजित किया समस्या समाधान शिविर

 

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैटरी चलित ट्राई साईकिल के लिए 80 प्रतिशत विकलांगता वाले व्यक्तियों के फार्म,विकलांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना, विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह पंजिकरण के फार्म भरे गये| सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की प्रत्येक रविवार व मंगलवार को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है| जरूरत मंद विकलांग व्यक्ति आकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, शिव देवी सिंह चौहान, सन्तोष विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh