Advertisement

शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों ने आपस में चर्चा कर की एक बैठक

शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों की एक बैठक का आयोजन लैंडमार्क होटल कानपुर में किया गया। जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि उक्त बैठक का आयोजन इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स ग्रुप की संस्थापक प्रेरणा त्रिपाठी के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य को बैठक में आमंत्रित किया गया था । उक्त बैठक में कोविड-19 के दौरान विगत 2 वर्षों पर बंद पड़े शैक्षणिक संस्थान को पुनः शासन के नियमो के अनुसार खोला जा रहा है। इस कारण स्कूल के प्राचार्यो से चर्चा करते हुए उक्त बैठक में विचार रखे की किसी भी स्कूली बच्चे के स्वास्थ के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े उसको ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थान नियमों का पालन करते हुए संस्थान खोले जाएं। उक्त बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल , जयपुरिया स्कूल , एलेन हाउस ग्रुप , वीरेंद्र स्वरूप सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों से उपस्थित रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh