प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा विधानसभा का सम्मलेन सम्पन्न हुआ। सम्मलेन मे मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला का फूल, मालाओं, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर जोरदार स्वागत हुआ। पूर्वी विधानसभा सम्मलेन अध्यक्ष स्नेहलता सिंह प्रदेश महासचिव को पूर्वी विधानसभा की जिम्मेदारी प्रदान कर चुनाव मैदान में उतारा गया। मुख्य अतिथि द्वारा स्नेहलता सिंह को सम्मानित कर तलवार भेट कर नारी सुरक्षा एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वाहन किया। मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला ने कहा समाज में महिलाए 46 प्रतिशत है परन्तु उ०प्र० की विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत 5 प्रतिशत के आसपास है। लखनऊ महिलाओं के अपराध में उ०प्र० नं०-1 पर है। महिलाए सबसे ज्यादा पीड़ित है और उनके अधिकारों के लिए किसी भी सरकार ने ध्यान नही दिया अगर ध्यान दिया होता तो विधानसभा एवं सांसद में महिलाओं की संख्या इतनी कम न होती। बारी-बारी से सभी राजनैतिक दलों ने महिलाओं को भ्रमित कर वोट लेने का काम किया है परन्तु उनके अधिकारों के प्रति किसी को कोई चिन्ता नहीं है। महिलाए सबसे ज्यादा मेहनत करती है। मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है परन्तु महिलाओं की हिस्सेदारी घटती जा रही है। ऐसे में महिलाए अपने को ठगा महसूस कर रही है। समारोह में गणेश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पीसी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत तिवारी देश उपाध्यक्ष युवा अजय मोर्या देव सचिव उपदेश सिंह युवा प्रदेश सचिव ने महिलाओं को समाज में सम्मान एवं अधिकार देने की बात कहीं।
Editor In Chief-Naresh Singh


















