Advertisement

सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करें

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने व ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारी बनाकर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय हुआ| बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के लगातार बढ़ रहे जनाधार से भयभीत होकर राजनीतिक पार्टियों ने दिव्यांग व नि:शक्तजन प्रकोष्ठ बनाना शुरू कर दिया है| राजनीतिक दलों द्वारा पंचायत से लेकर के लोकसभा विधानसभा में दिव्यांगजनों को आबादी के अनुसार 10% टिकट देकर अपनी पार्टी से चुनाव लड़ाना चाहिए। केवल दिव्यांग व नि:शक्तजन प्रकोष्ठ बनाने से कुछ नहीं होगा। राजनीतिक पार्टियां जनता का विश्वास खो चुकी है अब केवल राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ही विकल्प के रूप में उभर रही है। केवल वोट बैंक के चक्कर में दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाकर गुमराह किया जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, शिवदेवी सिंह चौहान, बैभव दीक्षित, अरविन्द सिंह, गौरव कुमार आदि शामिल थे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh